गाय की महिमा अपरंपार, मानव जीवन का आधार: विशाल

बांस बरोलिया आश्रम में गायों को गुड़ खिलाते वेदव्यास शर्मा। संवाद
बदायूं। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में गोरक्षा विभाग की ओर से गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। गायों की पूजा कर उन्हें गुड़-चना खिलाया गया। मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग प्रचारक विशाल ने कहा कि गाय की महिमा अपरंपार है। गाय मानव जीवन का आधार है।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विभाग प्रचारक ने कहा कि मथुरा के फरह क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से भारत का पहला गोअनुसंधान केंद्र बन रहा है। इसकी आधारशिला 28 नवंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत रखेंगे। मुख्य वक्ता गोरक्षा विभाग के ब्रज प्रांत मंत्री विपिन मिश्रा ने कहा कि गाय के दूध, गोबर से कई तरह के उत्पाद बनते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष संजीव प्रजापति ने गोवंश पालन पर जोर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, मंत्री उज्ज्वल गुप्ता, मयूर गुप्ता, वेदप्रकाश, देवकीनंदन शर्मा, विनय प्रताप सिंह, राजेश बाबू, हरिओम पाठक, नीरज कोचर आदि मौजूद रहे।
बिल्सी में गायों को खिलाया गुड़
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में सोमवार को वृद्धाश्रम में गोपाष्टमी पर संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा ने गायों का तिलक कर उनकी पूजा-अर्चना की और उन्हें गुड़-चना खिलाया। कहा, आज के ही दिन मैया यशोदा ने भगवान श्रीकृष्ण का शृंगांर करके उन्हें पहली बार गोचरण के लिए भेजा था। गाय भगवान श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय है। इसके बाद यहां मंगला शर्मा, आयुषी शर्मा, देव शर्मा, श्रेया शर्मा ने आश्रम में रह रहे सभी वृद्धों को मिष्ठान एवं फल वितरण किए। रामप्रकाश शर्मा, अनमोल, देवपाल, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

बांस बरोलिया आश्रम में गायों को गुड़ खिलाते वेदव्यास शर्मा। संवाद