बदायूं

Budaun News: अच्छे समाज के लिए शाकाहार और सदाचार आवश्यक

Connect News 24

Vegetarianism and morality are necessary for a good society

उसैहत में प्रवचन देते पंकज जी महाराज। संवाद

उसहैत। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज महाराज ने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण के लिए लोगों का शाकाहारी और सदाचारी होना आवश्यक। शराब आदि व्यसनों से दूर रहना समय की मांग है।

वह केशवपुर में आयोजित सत्संग में श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षित होकर रोजी-रोटी कमाने के साथ अच्छा समाज बनाना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वर्तमान में नैतिकता, चरित्र का पतन, हिंसा और अपराध में लिप्तता बढ़ने से समाज का ताना-बाना बिगड़ रहा है। इससे तो प्रभु की भक्ति भी नहीं कर सकेंगे, जिसके लिए यह मानव तन मिला है।

उन्होंने कहा कि गुरु पर भरोसा करें और निस्वार्थ भाव से सतगुरु से प्रेम करें। उनके आदेशों में रहना सीखें। जिस प्रकार प्यारे बेटे को आपसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती इस प्रकार गुरु के प्यारों को आवश्यकता की सब चीज मिलती रहती हैं। इस अवसर पर उपदेश सिंह, सुरेंद्र पाल, जगत सिंह, प्रकाश सिंह, सुरेंद्र, सत्यम पाल, भारत आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button