Budaun News: साढ़े नौ साल में प्रधानमंत्री ने विश्व में दी देश को नई पहचान

बिसौली में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बी.डी.सी के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते वन मंत्
बिसौली। ब्लॉक बिसौली और वजीरगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग बिसौली के एक लॉन में हुआ। मुख्य वक्ता राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और अब साढ़े नौ साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विश्व में नई पहचान बनाई है।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य हरिओम पाराशरी ने की। मुख्य वक्ता राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का फर्क साफ दिखाई दे रहा है। 2014 से पहले जहां भ्रष्टाचार का बोलबाला था, आज हर ओर विकास की चर्चा होती है। हम सभी को अपनी सरकार के कामों को जन जन तक ले जाने का कार्य करना है।
तृतीय सत्र में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि विकास में बीडीसी सदस्यों का अहम रोल है। चौथे सत्र में पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। समापन पर सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने वार्ड को उत्तम वार्ड बनाने की शपथ ली। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण, गुड्डो देवी, अमित पाठक, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, मयंक पाठक, दुर्गेश वार्ष्णेय, अनिल रस्तोगी, नीटू पाल, जितिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।