बदायूं

Budaun News: हिंदुओं के बताए दो प्रकार- सनातनी और नारंगी

Connect News 24

महापंचायत के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हिंदुओं के दो प्रकार बताए। कहा, अब सनातनी और नारंगी दो प्रकार के हिंदू हैं। सरकार पर तीखे प्रहार किए।

पत्रकारों से ही सवाल दाग दिया कि आप कौन से हिंदू हो, सनातनी या नारंगी। जब पत्रकार ने एक भाकियू नेता की नारंगी पगड़ी की ओर इशारा किया तो टिकैत ने मुस्करा कर विषय बदल दिया। उन्होंने किसानोें की समस्याओं का जिक्र करते हुए सरकार पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया।

कहा, सरकार घोषणापत्र में बिजली बिल माफ करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर किसानों के ट्यूबवेलों पर मीटर लगवती है। किसान की आय दोवुनी करने का सपना दिखाने वाली सरकार फसल की बुवाई के समय बीज और खाद उपलब्ध नही कराती है, तब उत्पादन कैसे बढ़ेगा। कैसे आय दोगुनी होगी। अब किसान के पास अपनी समस्याओं के निराकरण का सिर्फ एक ही रास्ता है आंदोलन।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button