Budaun News: संविधान के अनुरूप मिले अनुसूचित जाति के लोगों को सम्मान

अनुसूचित जाति के लोगों से कांग्रेसियों ने भरवाए दलित गौरव अधिकार पत्र। स्रोत-कांग्रेस
बदायूं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पार्टी पदाधिकारियों ने बिसौली विधानसभा के ग्राम पेंपल एवं नवाबपुर पस्तौर में अनुसूचित जाति के लोगों से दलित गौरव अधिकार पत्र भरवाए। इस मौके पर जिला महासचिव लोकपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति के लोगों को संविधान के अनुरूप सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है।
कहा, आज वह राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संदेश लेकर अनुसूचित जाति के लोगों के बीच आए हैं। कांग्रेस चाहती है कि बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए जो स्थान दिया है, वह उन्हें हर हाल में प्राप्त हो। जिला सचिव उमेश मिश्रा ने कहा कि दलित गौरव अधिकारपत्र में अपनी पांच मुख्य मांगें लिखें। इस मौके पर ब्लॉक वजीरगंज के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कठेरिया, बिसौली के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, अमित सागर, सतेंद्र सागर, कृष्ण सागर, प्रेम शंकर, चरण सिंह भारती, गंगाचरण यादव, भूपेंद्र सागर, आदेश भारती, बृजेश बाबू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।