बदायूं

Budaun News: मानसिक मंदित ने आंबेडकर प्रतिमा समेत दुर्गा की मूर्ति क्षतिग्रस्त की

Connect News 24

Mentally retarded damaged Durga idol including Ambedkar statue

उझानी में क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा। संवाद

विरोध में अनुयाइयों ने पार्क के सामने लगाया जाम, पुलिस ने खदेड़ा

– मुख्य बाजार में पार्क और सिटी बिजली उपकेंद्र परिसर में रविवार की सुबह हुई घटना

– अपराह्न में जुटे अनुयाइयों ने पुलिस पर सूचना न देने का आरोप लगाया

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। मुख्य बाजार स्थित आंबेडकर पार्क और सिटी बिजली उपकेंद्र परिसर में एक मानसिक मंदित व्यक्ति ने जमकर उत्पात मचाया। पहले उसने आंबेडकर प्रतिमा फिर मंदिर परिसर में घुसकर मां दुर्गा की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। आरोपी को घेरने की कोशिश की गई तो वह भाग गया। अपराह्न में गुस्साए अनुयाइयों ने पार्क के सामने हंगामा कर दिया। वाहनों को भी नहीं निकलने दिया गया। बाद में पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

घटना रविवार सुबह करीब सात बजे की है। सब्जी मंडी के पास आंबेडकर पार्क में घुसे मानसिक मंदित व्यक्ति नगर निवासी भीमा बताया जा रहा है। उसने हथौड़े से आंबेडकर प्रतिमा पर वार कर दिया। इससे प्रतिमा का चश्मा टूट गया। नाक के पास पेंट भी छूट गया। चश्मदीद हरीओम ने बताया कि दो लोगों ने आरोपी भीमा को घेरने की कोशिश की, लेकिन वह निकल भागा। भीमा की हरकतों से इलाके के लोग अच्छी तरह वाकिफ हैं। आरोपी ने सिटी बिजली उपकेंद्र परिसर स्थित मंदिर में घुसकर दुर्गा की मूर्ति पर हमला कर दिया। दुर्गा की मूर्ति का सिर धड़ से टूट गया। पुलिस ने आंबेडकर प्रतिमा के चेहरे पर पेंट भी करा दिया। आरोपी भीमा पुलिस को घर पर नहीं मिला।

दोपहर बाद आंबेडकर अनुयाइयों को जब इस बात की भनक लगी तो भर्राटोला मोहल्ले से 20-25 युवक नारेबाजी करते हुए पार्क में पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर सूचना नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बसपा नेता रवि मौर्य, पालिका सदस्य रामादेवी और लखपत ने पार्क में मौजूद लोगों से जानकारी की। हंगामा कर रहे अनुयाइयों ने सड़क पर वाहनों को भी नहीं निकलने दिया।

प्रदर्शनकारी युवक पार्क में नई प्रतिमा लगवाने की मांग करते हुए धरना पर बैठ गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बातचीत के दौरान प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो उन्हें खदेड़ दिया गया। पुलिस ने चार-पांच युवक हिरासत में भी लिए, जिन्हें आधा घंटे बाद छोड़ दिया गया।

आंबेडकर प्रतिमा और दुर्गा की मूर्ति को मानसिक मंदित व्यक्ति ने नुकसान पहुंचाया था। कई लोगों ने देखा भी, लेकिन कोई भी उसे पकड़ नहीं पाया था। प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है। फिर भी दोपहर बाद कुछ युवक पार्क में आकर नारेबाजी करने लग गए। उन्हें समझा दिया गया है।

– मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक

उझानी में क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा। संवाद

उझानी में क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा। संवाद

उझानी में क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा। संवाद

उझानी में क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button