UP News: इस यूट्यूबर को मिली धमकी, पूर्व कर्मचारी ने मांगी 10 लाख रुपये रंगदारी; 26 मिलियन हैं फॉलोअर

यूट्यूूबर ईशान अली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में चर्चित यू ट्यूबर ईशान अली और उनके साथ पहले काम कर चुके यू ट्यूबर मोबिन चच्चा कमाई के हिसाब को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। दोनों ने बारादरी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हजियापुर निवासी ईशान अली छोटे वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर डालते हैं। उन्होंने बताया कि उनके यूट्यूब चैनल पर 26 मिलियन फॉलोअर हैं। ईशान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर चच्चा के नाम से चर्चित मोबिन अल्वी को अपने साथ काम पर रखा था।
ये भी पढ़ें- Pilibhit Accident: इकलौती बहन की सगाई में आया था अजय, उसकी भी गई जान; तीन मौतों से परिवार में कोहराम



