बरेली

VIDEO : बरेली में बदायूं रोड पर लगा लंबा जाम, दो घंटे तक रेंग-रेंगकर चले वाहन

Connect News 24

बरेली शहर में सहालग शुरू होने के साथ जाम की समस्या बढ़ गई है, वहीं बेतरतीब निर्माण कार्य भी जाम की वजह बन रहे हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे बदायूं रोड पर बिजलीघर के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। करीब दो घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। साढ़े छह बजे के बाद जाम खुल सका। इससे पूर्व दोपहर के वक्त पीलीभीत बाईपास रोड पर जाम की स्थिति रही। पीलीभीत बाईपास पर दोपहर दो बजे से चार बजे तक लंबा जाम लगा। इससे स्कूल वाहनों में बैठे बच्चों, एंबुलेंस में मौजूद घायलों को काफी परेशानी हुई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button