पीलीभीत

Pilibhit News: हाईवे जाम कर धरने पर बैठे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता

Connect News 24

Hindu Jagran Manch workers sitting on dharna blocking the highway

शहर के नकटादाना चौराहे के पास टनकपुर हाईवे जाम लगाकर सड़क पर बैठे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता

पीलीभीत। शहर के बनकटी रोड स्थित सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने टनकपुर हाईवे पर जाम लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हाईवे पर सवा घंटे लगे जाम के कारण दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे एएसपी के कार्रवाई के आश्वासन प जाम खुला।

मोहल्ला गोदावरी स्टेट के रहने वाले हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह के घर दो दिन पूर्व कार्यक्रम हुआ था। आरोप है कि सिविल लाइंस चौकी प्रभारी रियाज अहमद कुछ पुलिस कर्मियों के साथ उनके घर पहुंचे और परिजनों से अभद्रता शुरु कर दी। जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो वह उनसे और बदतमीजी से पेश आने लगे। आरोप है कि दरोगा व उसके साथ गए सिपाहियों ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों व महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। मामले की जानकारी उन्होंने रात में कोतवाल को भी दी थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शनिवार की दोपहर लगभग पौने दो बजे के आसपास हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता टनकपुर हाईवे स्थित नकटादाना चौराहे पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे पर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर रस्सी बांधकर पूरी तरह से आवागमन रोक दिया। इससे टनकपुर हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही कोतवाल नरेश त्यागी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ता चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। काफी देर समझाने के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने। तब एएसपी अनिल कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी अंशु जैन समेत सभी लोग मौके पर पहुंचे। एएसपी के समझाने के बाद कार्यकर्ताओं ने सवा घंटे बाद जाम खोला। इस दौरान हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशीष लोधी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।

जाम में फंसे मरीज और अधिकारियों के वाहन

हाईवे पर लगे जाम में तीन एंबुलेंस भी फंस गईं। बमुश्किल जाम से एंबुलेंस को निकाला गया। इसके साथ बाइक पर सवार मरीजों को भी काफी परेशानी हुई। इसके अलावा सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों के वाहन भी इस जाम में फंसे रहे। दोनों तरफ कई किमी लंबा जाम लग गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दरोगा पर जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। – अनिल कुमार यादव, एएसपी

शहर के नकटादाना चौराहे के पास टनकपुर हाईवे जाम लगाकर सड़क पर बैठे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता

शहर के नकटादाना चौराहे के पास टनकपुर हाईवे जाम लगाकर सड़क पर बैठे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता

शहर के नकटादाना चौराहे के पास टनकपुर हाईवे जाम लगाकर सड़क पर बैठे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता

शहर के नकटादाना चौराहे के पास टनकपुर हाईवे जाम लगाकर सड़क पर बैठे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button