रामपुर

UP: नैनीताल घुमने गए बिलासपुर के युवकों की कार खाई में गिरी, दो दिन बाद चला पता…पांच युवकों की चली गई जान

Connect News 24

UP: Car of Bilaspur youth who had gone to visit Nainital fell into a ditch, five youth died.

नैनीताल के कोटाबाग में बिलासपुर के युवकों की कार खाई में गिरी
– फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर के पांच युवकों की नैनीताल जिले के कोटाबाग इलाके में हुई कार हादसे में जान चली गई। उनके परिजनों के मुताबिक पांचों युवक बृहस्पतिवार को घूमने के लिए नैनीताल गए थे और पंगोट स्थित किसी होटल में ठहरे थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को कई बार उन्होंने इन युवकों को फोन किया लेकिन किसी का फोन नहीं लगा। इसी चिंता में परिजन उनकी खोजबीन के लिए घर से निकल पड़े लेकिन वह उन्हें कहीं नहीं मिले।

शनिवार को हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे जहां उनका रो रोकर बुरा हाल था। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ और इसकी जानकारी शनिवार दोपहर बाद प्रशासन तक पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस, प्रशासन और राजस्व की टीमों ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से निकाला।

शनिवार सुबह बाघनी गांव के कुछ ग्रामीण नहर में पानी लगाने के लिए गधेरे में उतर रहे तभी वहां पुल से नीचे ग्रामीणों को एक क्षतिग्रस्त कार नजर आई। आसपास में कई लोग इधर-उधर पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी तो मौके पर कुछ और ग्रामीण पहुंचे तो क्षतिग्रस्त कार के पास पांच युवकों के शव मिले।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चला शवों को अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ़ की टीम ने पांचों शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिए हैं। नदी किनारे पड़े अधिकतर शव क्षत-विक्षत हालत में थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button