बदायूं

Budaun News: क्विज़ में दानिश ने पाया पहला स्थान

Connect News 24

Danish got first place in quiz

दास काॅलेज में संविधान दिवस के कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।स्राेत-संस्थान

बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, हिंदी विभाग और राजनीति विज्ञान के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर क्विज़ का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों से संवैधानिक संघर्ष, विभिन्न शासन अधिनियमों, संविधान सभा की गतिविधियों और समितियों के संबंध में प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों को डॉ. आंबेडकर और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ग्रुप में बांटा गया। इसमें डॉ. आंबेडकर ग्रुप के दानिश को प्रथम और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ग्रुप के हिमांशु गुप्ता को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। डॉ. आंबेडकर ग्रुप की महिमा को तृतीय पुरस्कार मिला। पूजा और अनूप को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का संचालन रवि भूषण पाठक ने किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button