Budaun News: बेहतर भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ाई करें बच्चे

कछला में कॉलेज कक्ष का लोकार्पण करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत- स्कूल प्रबंधन
उझानी। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शनिवार को कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज में नए कक्ष के निर्माण की आधारशिला रखी। साथ ही विधायक निधि से बने कक्ष का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। कॉलेज परिसर में नए कक्ष का निर्माण सांसद निधि से होगा। कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रबंधक रामनिवास गुप्ता व प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री बीअल वर्मा, विधायक हरीश शाक्य, महेशचंद्र गुप्ता का स्वागत किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर अध्यक्ष राहुल वैश्य, अवधेश सक्सेना, सचिन अग्रवाल, अजय तोमर, दिनेश तोमर, जंगबहादुर आदि मौजूद रहे।