Bareilly News: डॉ प्रवीण तोगड़िया बोले- हनुमान चालीसा पाठ से हिंदुओं को जोड़ने का करेंगे काम
डॉ प्रवीण तोगड़िया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया रविवार को बरेली पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। शहर में राजेंद्र नगर निवासी रविंद्र अग्रवाल के निवास पर प्रेसवार्ता में डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि संगठन हिंदू समाज को समृद्ध, सुरक्षित और सम्मानयुक्त बनाने के प्रयासों में जुटा हुआ है।
आने वाले समय में हनुमान चालीसा पाठ को हिंदुओं को जोड़ने और उनके कल्याण का केंद्र बनाने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हरिद्वार में दो और तीन दिसंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर से जनरल सेक्रेटरी समेत 25000 लोग शामिल होंगे। गांव और शहर के लोगों की सुरक्षा, सेवा, समृद्धि, स्वस्थ्य और प्रगति की योजना बनाई जाएगी। इसमें गरीब परिवारों को राशन, उनका प्राइवेट डॉक्टर्स से इलाज, बच्चों को आगे बढ़ाने के साथ ही महिलाओं को भी ट्रेनिंग दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- UP: इस्राइल-फलस्तीन में मुकम्मल जंग बंदी की मांग, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा- पीएम मोदी निभाएं अहम भूमिका
स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को आंखों से ही आसपास का खतरा भांपने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर सावधानी की जानकारी भी दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि फोन में परिवार के सदस्यों का ग्रुप बनाएं। आपातस्थिति में इससे सहायता मिल सकेगी। अयोध्या में बने रहे राम मंदिर को लेकर डॉ तोगड़िया ने कहा कि 450 वर्षों के संघर्ष के बाद मंदिर बन रहा है। वर्ष 1979 में आठ करोड़ लोगों से सवा-सवा रुपये एकत्र किया गया था। उस पैसे से पत्थर खरीदे गए हैं। रामभक्तों के पसीने की कमाई से मंदिर बन रहा है।

