रामपुर

UP: फेरों के समय दूल्हे को पड़ा दौरा, फिर दुल्हन की दूसरे भाई से होने लगी शादी.. उसने मौके पर प्रेमिका बुला ली

Connect News 24

UP: The groom had a seizure during the wedding, the other brother called his girlfriend.

रामपुर में दुल्हन ने किया शादी से इनकार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेरों के समय दूल्हे को दौरा पड़ने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हे के छोटे भाई से शादी करने का फैसला किया गया। उसने जानकारी अपनी प्रेमिका को दी तो वह मौके पर पहुंच गई। इसके बाद हंगामा मच गया। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। बृहस्पतिवार की रात्रि मिलक तहसील के गांव से पटवाई थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक की बरात आई थी।

शादी के सभी कार्यक्रम अच्छे से चल रहे थे। शुक्रवार सुबह जब फेरों का समय आया तो दूल्हा और दुल्हन तैयार हो गई। तभी अचानक से दूल्हे को दौरा पड़ गया। इसे देखकर लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। काफी देर तक बातचीत चलती रही। इसके बाद दूल्हे के छोटे भाई से विवाह करने की बात तय हो गई।

दूल्हे के छोटे भाई का प्रेम प्रसंग पहले से ही चल रहा था। जब उसे अपनी शादी की जानकारी मिली तो उसने प्रेमिका को फोन कर मौके पर बुला लिया। प्रेमिका शादी समारोह में ही परिवार के साथ पहुंच गई। इसके बाद वह विवाह रुक गया। जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पूरे मामले में पुलिस कुछ लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। पटवाई थाना प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है लड़की अब अपने घर है।

युवती की बरामदगी को लेकर प्रदर्शन

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने युवती की बरामदगी को लेकर एसपी से मुलाकात कर आरोपी को गिरफ्तार करने को कहा। विहिप के कार्यकर्ता शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद शिष्टमंडल एसपी से मिला। एसपी को बताया कि युवती लंबे समय से गायब है जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।

पुलिस अभी तक आरोपी को बरामद नहीं कर सकी है। उन्होंने युवती को शीघ्र ही बरामद करने की मांग की है। कहा कि यदि युवती को बरामद नहीं किया गया तो कार्यकर्ता प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगे। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button