Pilibhit News: बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर बांधा समा

गोमती उद्धगम स्थल पर गीत सुनाता स्कूली छात्र । संवाद
गोमती महोत्सव : दस स्कूलों के 29 बच्चों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। गोमती महोत्सव के पांचवें दिन गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें माधोटांडा और पूरनपुर क्षेत्र के दस स्कूलों के 29 बच्चों ने प्रतिभाग किया। देशभक्ति के गीत गाकर बच्चों ने महोत्सव में समा बांध दिया। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने प्रतिभागियों के हुनर को खूब सराहा। देर रात रावण वध का मंचन भी किया गया।
माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल पर सात दिवसीय शरद कालीन गोमती महोत्सव चल रहा है। ट्रस्ट की ओर से परिसर में बने मंच को खूबसूरत तरह से सजाया गया है। रोजाना सांस्कृतिक के साथ धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं।
बुधवार को पांचवें दिन गायन प्रतियोगिता हुई। जिसमें दस स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने गोमती मैया पर गीत गाए। साथ ही देशभक्ति के कई गीत सुनाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने प्रस्तुति की जमकर तारीफ की। देर रात रामलीला भी हुई। जिसमें रावण वध का मंचन हुआ। इस मौके पर घनश्याम सिंह, निर्भय सिंह, राममूर्ति सिंह आदि मौजूद रहे।