रामपुर

Rampur News: बरेली के दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, पांच बाइक और चार स्कूटी बरामद

Connect News 24

रामपुर। गंज पुुलिस ने बरेली के दो आॅटो लिफ्टर को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से बरेली, पीलीभीत, बदायूं के साथ ही रामपुर से चोरी की गईं पांच बाइक और चार स्कूटी को बरामद किया गया है। पुुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना गंज पुलिस व एसओजी की टीम ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान उमर कॉलोनी के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच बाइक व चार स्कूटी बरामद की गईं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बरेली के किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर स्थित लाल मस्जिद निवासी अलीशान और तौहीद शामिल हैं। ये आरोपी बाइक व स्कूटी चोरी करते थे। आरोपियों ने मिलक के जिवाई कदीम निवासी धर्मवीर की शहजादनगर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। जिसे बरामद किया गया है।

इसके अलावा घेर मियां खां निवासी इरफान खां की बाइक भी बरामद हुई है। इसके साथ ही बरेली के पहाड़पुर नवाबगंज निवासी बलविंदर की बाइक, बदायूं के पटेलनगर निवासी सुरेंद्र सक्सेना की स्कूटी, ऊधमसिंहनगर के खटीमा निवासी मोहम्मद नईम की बाइक, पीलीभीत निवासी खुशी की स्कूटी के साथ ही अन्य की स्कूटी बरामद हुई हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button