बरेली

महंगाई : सहालग में चमकी चांदी, सोना और हुआ सोणा

Connect News 24

बरेली। त्योहारी सीजन में 60-61 हजार रुपये के आसपास दर्ज हो रहीं सोने की कीमतों ने सहालग सीजन में रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की है। इस दौड़ में चांदी भी पीछे नहीं है। बृहस्पतिवार को सराफा बाजार में सोना 63,100 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी प्रति किलो 75,800 रुपये पर बिकी।

बरेली सराफा एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को बाजार खुला तो 10 ग्राम सोना छह सौ रुपये महंगा होकर 63,200 रुपये तक बिका, जबकि इससे पहले 12 अक्तूबर को 10 ग्राम सोने की दर 59,900 रुपये थी। वहीं, एक किलो चांदी 12 अक्तूबर को 71,500 रुपये पर बिकी थी, जो बुधवार को 75,800 रुपये पर बिकी। बृहस्पतिवार को भी सोने और चांदी की कीमतें क्रमश: 63,100 रुपये और 75,800 रुपये रहीं। एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव की वजह से सोने की मांग बढ़ी है। आगे भी बढ़त की संभावना है।

बढ़ती महंगाई से निवेश की बढ़ी चाहत

कारोबारियों के मुताबिक सोने की बढ़ती कीमतों से निवेश की चाहत भी बढ़ी है। लिहाजा, अब लोग बतौर निवेश सोने की खरीदारी ज्यादा करेंगे, ऐसी संभावना जताई है। बताया कि बीते दिनों त्योहार के दौरान भी चांदी 73 हजार रुपये अधिकतम दर्ज हुई थी पर सोना 61 हजार के आसपास ही टिका रहा था। अबकी साल सराफा बाजार बीते साल के मुकाबले करीब 25 फीसदी ज्यादा रहने का अनुमान है।

डॉलर इंडेक्स की कमजोरी भी वजह

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक वर्तमान में डॉलर इंडेक्स कमजोर हो रहा है। लिहाजा, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सोने में निवेश कर रहे हैं। ग्लोबल मार्केट भारी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। इसके अलावा वर्ष 2024 में दुनिया के कई देशों में मंदी की आशंका भी है। वहीं, निवेश का बेहतर विकल्प होने पर मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल दर्ज होने की संभावना है।

बीते पांच दिनों में सोना-चांदी की कीमत

तिथि चांदी सोना

29 नवंबर 75,500 63,200

28 नवंबर 75,000 62,600

27 नवंबर 75,500 62,600

26 नवंबर 74,800 62,500

25 नवंबर 75,000 62,500

नोट : सोना प्रति दस ग्राम और चांदी प्रति किलो। कीमत रुपये में।

कैरेट के अनुसार सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपये/10 ग्राम)

24 63,100

22 57,368

18 46,972


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button