पीलीभीत

Pilibhit News: 70 साल के बुजुर्ग 30 साल से एचआईवी को दे रहे मात

Connect News 24

पीलीभीत। एचआईवी का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं और ऐसे व्यक्ति के पास जाने से भी कतराते हैं लेकिन अगर नियमित दवा ली जाए तो इसके दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। एचआईवी संक्रमण से बीत 30 साल से लड़ रहे 70 साल के एक बुजुर्ग इसकी मिसाल है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

जरा सी नासमझी से लोग एचआईवी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। इसके बाद संक्रमित को जिंदगी काटनी मुश्किल हो जाती है। जिले में मौजूदा समय में 38 एचआईवी संक्रमित है। इसमें 30 पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं। मरीजों की काउंसलिंग कर लगातार उनके इलाज पर नजर रखी जाती है।

एचआईवी संक्रमितों को लगातार दवा दी जाती है। शहर में ही 70 साल के एक ऐसे शख्स हैं जो 30 साल पहले एचआईवी से संक्रमित हुए थे। लेकिन वह नियमित दवा के सेवन से ठीक है। उनके नाती-पोते भी हैं। काउंसलर पूनम गंगवार ने बताया कि मरीज का वायरल लाेड 1000 कॉपी से ऊपर नहीं होना चाहिए। दवा के सेवन से लोड नहीं बढ़ता। जिससे खतरा नहीं रहता।

इसके लिए इंट्रीगेटिव काउंसलिंग टेस्टिंग सेंटर यानी आईसीटीसी तो बरेली में है लेकिन पीलीभीत के अस्पताल में इसे लिंक कर एआरसीटीसी खोला गया है। यहां काउंसलर प्रतिमाह बरेली से दवा लाकर मरीजों को देती हैं।

एचआईवी संक्रमित मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्हें नियमित हर माह दवा दी जा रही है। सभी ठीक हैं।

– पूनम गंगवार, काउंसर, आईसीटीसी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button