बदायूं

Budaun News: स्क्रैप होने हैं 10 हजार से ज्यादा वाहन, सेंटर अब तक नहीं बना

Connect News 24

More than 10 thousand vehicles are to be scrapped, the center has not been built yet

एआरटीओ कार्यालय। संवाद

बदायूं। जिले में अभी तक स्क्रैप सेंटर नहीं खुला है और न ही किसी ने इसके लिए आवेदन किया है, जबकि हर साल 250-300 वाहन कबाड़ घोषित किए जा रहे हैं। इन्हें स्क्रैप कराया जाना है लेकिन ये वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं और वायु प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं।

इस साल परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर करीब 10 हजार से ज्यादा वाहनों के रजिस्ट्रेशन निरस्त किए। ये वाहन कई वर्षों से सड़कों पर दौड़ रहे थे। इनकी उम्र 15 साल से ज्यादा हो चुकी थी, लेकिन इनका रजिस्ट्रेशन निरस्त नहीं किया गया था। इस साल परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। इसमें 41 सरकारी वाहन ऐसे निकले, जो मानक से ज्यादा चल चुके थे। उनके रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए।

इनके अलावा करीब 10 हजार से ज्यादा वाहन स्क्रैप कराने के लिए चिह्नित किए गए हैं लेकिन बदायूं जिले में कहीं भी स्क्रैप सेंटर नहीं है। एआरटीओ प्रशासन आरबी गुप्ता का कहना है कि अभी तक जिले में स्क्रैप सेंटर नहीं खुला है और न ही किसी ने आवेदन किया है। इससे वाहनों को दूसरे जिलों में भेजा जा रहा है।

मंडल में नहीं है स्क्रैप सेंटर, रामपुर में काटे जा रहे वाहन

बरेली मंडल के किसी भी जिले में स्क्रैप सेंटर नहीं खुला है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रामपुर में एक स्क्रैप सेंटर चल रहा है। एक सेंटर संभल में खोला जा रहा है। वाहन मालिक कहीं भी किसी भी सेंटर पर अपना वाहन स्क्रैप करा सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button