बरेली

Bareilly News: परीक्षा समाप्ति से एक सप्ताह के भीतर अंक करने होंगे अपलोड

Connect News 24

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत उत्तर पुस्तिका देखने के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करने की समय-सीमा निर्धारित कर दी है। अब परीक्षा परिणाम घोषित होने के एक माह के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि कालेजों को परीक्षा की समाप्ति से एक सप्ताह के भीतर अंक अपलोड करने होंगे। ऐसा न करने पर अर्थदंड, अगले सत्र में प्रवेश से वंचित करने, परीक्षा का भुगतान न करने, मान्यता की समाप्ति या अन्य कोई समुचित दंड विश्वविद्यालय की ओर से दिया जा सकेगा।

यह निर्णय रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्थित समिति कक्ष में शुक्रवार को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. केपी सिंह ने की। बैठक में विभिन्न समितियों की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिए गए। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीएससी गृहविज्ञान के प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का समय निर्धारण पर निर्णय लिया गया कि सभी विषय की परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रश्नपत्र में 10 प्रश्न अतिलघु, दो प्रश्न लघु होंगे (कुल चार में से कोई दो) और एक प्रश्न दीर्घ उत्तरी (कुल तीन में से कोई एक) होंगे। साथ ही परीक्षाओं के लिए गोपनीय पत्राजात परीक्षा केंद्रों को हस्तगत करने के लिए बने नोडल सेंटर्स के स्टाफ का पारिश्रमिक निर्धारित करने के लिए गठित समिति से प्राप्त रिपोर्ट पर विचार किया, जिस पर उनकी दरों को पुनरीक्षित किया गया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, डॉ. चमन सिंह, प्रो. शोभना सिंह, प्रो. दुष्यंत कुमार, प्रो. एसके पांडेय, डॉ. अमित सिंह उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button