शाहजहाँपुर

NIA Raid: शाहजहांपुर के बंडा में एनआईए का छापा, एक युवक को किया गिरफ्तार; लैपटॉप-फोन कब्जे में लिया

Connect News 24

NIA team raids in Banda Shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने शनिवार सुबह छापा मारा। बंडा पहुंचे एनआईए के अधिकारियों ने क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारी आरोपी को लेकर बंडा थाने पहुंचे। अदालत में उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए हाजिर किया जाएगा। 

एनआईए के तीन अधिकारियों की टीम शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बंडा के रामनगर कॉलोनी पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ विवेक ठाकुर उर्फ आदित्य को हिरासत में लिया। उसके पास से बरामद एक लैपटॉप, दो मोबाइल एनआईए ने कब्जे में ले लिए। 

ये भी पढ़ें- UP News: यहां फिर चला बुलडोजर… 75 बीघा जमीन पर बन रही अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button