बरेली

Bareilly News: मांगने पर भी मंडी सचिव ने दुकानों का नहीं दिया विवरण

Connect News 24

दुकानों के आंवटन में हो रहे खेल को लेकर मांगा गया था विवरण

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। पीलीभीत मंडी समिति की दुकानों में घपलेबाजी को लेकर सचिव ने अब तक दुकानों का रिकॉर्ड नहीं दिया है। ऐसे में एक बार फिर सिटी मजिस्ट्रेट ने कड़ी चेतावनी देते हुए पूरी पत्रावली तलब की है।

आरोप है कि मंडी समिति में करीब दो सौ से अधिक दुकानों के आंवटन में जमकर खेल किया गया। इसमें जिसके नाम पर दुकान दी गई उसका कब्जा नहीं है। आवंटी ने दुकान किसी और को देदी है। इससे लाखों रुपये के राजस्व की चोरी हो रही है। मामले की जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच कराने की बात कही।

करीब दस दिन पहले दुकानों को लेकर पूरा विवरण मंडी सचिव से मांगा गया। बावजूद इसके सचिव की ओर से दुकानों का कोई ब्योरा नहीं दिया गया। इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल दुकानों की सूची और आवंटी के नाम देने के निर्देश दिए।

सिटी मजिस्ट्रेट के इस फरमान से मंडी में खलबली मची हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दुकानों की सूची आने पर वह खुद मौके पर पड़ताल करेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button