बरेली

Bareilly News: बीसी के सात लाख रुपये हड़पे, पूर्व सभासद समेत तीन पर रिपोर्ट

Connect News 24

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में बीसी के सात लाख रुपये हड़पने और पीड़ित को धमकाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कैंट थाने में पूर्व सभासद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कैंट निवासी राजू वर्मा ने बताया कि छोटी सराय का मुजीब और समीर बीसी डालने का काम करते हैं। वह लाखों रुपया इकट्ठा कर बीसी के सदस्यों को देते हैं। राजू की दो बीसी मुजीब और समीर के पास पड़ती थीं। राजू वर्मा को दो बीसी के सात लाख रुपये मिलने थे, लेकिन समीर और मुजीब टालमटोल करने लगे। इसकी एसएसपी से शिकायत की तो मुजीब ने कहा कुछ दिन में रुपये समीर देगा।

कैंट थाने में समझौता हुआ, लेकिन समीर ने रुपये नहीं दिए। इसके बाद मुजीब हत्या के मामले में जेल चला गया और समीर ने रुपये देने से मना कर दिया। मुजीब पिछले महीने जेल से छूटा तो राजू ने अपने रुपये मांगे। इस पर समीर, मुजीब और पूर्व सभासद अब्दुल हामिद ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर रास्ते में घेरकर मारने की धमकी देते हैं। राजू की शिकायत पर कैंट थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button