पीलीभीत

Pilibhit News: श्रीराम विवाह और अहिल्या उद्धार लीला का मंचन

Connect News 24

Staging of Shri Ram Vivah and Ahilya Uddhar Leela

गांव बमरौली में रामलीला का मंचन करते कलाकार । स्रोत – आयोजक

बिलसंडा। गांव बमरौली में रामलीला मैदान पर चल रही रामलीला में श्रीराम विवाह और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन किया गया।

रामलीला मंचन में दिखाया गया कि जनकपुर के स्वयंवर में अनेक पराक्रमी राजा मौजूद थे। मगर शिवजी के धनुष को कोई हिला तक नहीं सका। सभा में मौजूद श्रीराम ने अपने गुरु से आज्ञा ली और एक ही बार में धनुष को उठा लिया और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट गया। इसके बाद माता सीता ने भगवान राम के गले में माला डाल दी।

श्रीराम विवाह होते ही भूलोक से लेकर देवलोक तक हर्ष छा गया और देवताओं ने फूलों की वर्षा की। अयोध्या में खबर पहुंचते ही चारों तरफ खुशियां मनाई जाने लगीं। इसके बाद श्रीराम वनवास व अंत में अहिल्या उद्धार लीला का मंचन किया गया। देर रात कलाकारों ने रासलीला का भी मंचन किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button