बरेली

Bareilly News: 70 साल बाद कैंट बोर्ड ने कब्जा मुक्त कराई 27 करोड़ की भूमि

Connect News 24

बरेली। कैंट बोर्ड ने मंगलवार को सात दशक से दूसरों के कब्जे में रही 11.9152 एकड़ रक्षा भूमि को कब्जामुक्त कराया। बाद में इस जमीन का सीमांकन भी किया गया। इस जमीन की कीमत 27 करोड़ रुपये आंकी गई है।

कैंट बोर्ड के मुताबिक इस जमीन पर वर्ष 1963 से ठिरिया निजावत खां के अली खां का कब्जा था। उनकी मौत के बाद उनके बेटे किस्मत अली खां, हिकमत अली खां ने भूमि पर कब्जा बरकरार रखा। मामला संज्ञान में आने पर वर्ष 1990 में भूमि को कब्जामुक्त कराने की कवायद शुरू हुई। 16 साल तक चले मामले के बाद वर्ष 2014 में बेदखली आदेश जारी हुआ था। इसके बाद कब्जेदार कोर्ट पहुंचे और उन्हें नवंबर 2014 में स्टे मिल गया था। कैंट बोर्ड ने प्रयास जारी रखा और 20 अप्रैल को स्टे ऑर्डर को निरस्त कराकर बेदखली आदेश पुनः प्रभावी कर दिया था। कैंट बोर्ड के विधिक सलाहकार एडवोकेट ठाकुर दास से राय लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

दोपहर में पहुंची टीम

बेदखली आदेश के अनुपालन में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ टीम मौके पर पहुंची। रक्षा भूमि सर्वे संख्या 322 तथा 326/2 से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई सीईओ विवेक सिंह के निर्देशन में हुई। कैंट बोर्ड के भूमि लिपिक अशरफ अली खां, जेई मनोज यादव, राजस्व निरीक्षक विकास गुप्ता, सफाई निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, सफाई अधीक्षक दीप कुमार सक्सेना, सूर्य कुमार यादव मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button