पीलीभीत

Pilibhit News: विशेषज्ञों को भाया पीटीआर, 60 प्रजातियों के पक्षी देखे

Connect News 24

Experts liked PTR, saw 60 species of birds

पीटीआर भ्रमण के दौरान रिचर्ड ग्रिमेट, टिम इंस्किप और कैरल इंस्किप। स्रोत – पीटीआर

– दल में शामिल थे रिचर्ड ग्रिमेट, टिम इंस्किप और कैरल इंस्किप

संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर (पीलीभीत)। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का जंगल न सिर्फ देशी बल्कि विदेशी मेहमानों को भी आकर्षित कर रहा है। एक दिवसीय दौरे पर आए अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध पक्षी विशेषज्ञ रिचर्ड ग्रिमेट, टिम इंस्किप और कैरल इंस्किप को पीटीआर का जंगल खूब पसंद आया। भ्रमण के दौरान इन लोगों ने 60 प्रजातियों के पक्षी देखे।

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शासन के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने विश्व स्तरीय प्रकृतिवादी, पक्षी विशेषज्ञों समेत 15 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल को भ्रमण के लिए बुलाया था। बीते मंगलवार को यह दल पीटीआर पहुंचा था। पीटीआर प्रशासन ने दल को जंगल के साथ चूका बीच का भ्रमण कराया। इस दौरान पक्षी विशेषज्ञों को पीटीआर में 60 प्रजातियों के पक्षी देखने को मिले। उन्होंने कैमरे में तस्वीरें भी कैद कीं। अपने अनुभवों को पीटीआर प्रशासन के साथ साझा किया। इसके साथ ही जंगल की प्राकृतिक सुंदरता की जमकर तारीफ की। पक्षियों के अद्भुत संसार के वे कायल दिखे। (संवाद)

विदेशी मेहमानों को ये भी भाया

भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल को पक्षियों के अलावा दलदली हिरन, हॉग हिरन और भारतीय ऊदबिलाव जैसे विभिन्न स्तनधारी वन्यजीवों के दीदार भी हुए। उन्हें देख वे काफी खुश हुए।

000

कौन है रिचर्ड ग्रिमेट, टिम इंस्किप और कैरल इंस्किप

रिचर्ड ग्रिमेट, टिम इंस्किप और कैरल इंस्किप दक्षिणी एशिया के पक्षियों के प्रमुख विशेषज्ञ हैं। कई किताबें लिख चुके हैं। प्रसिद्ध ‘बर्ड्स ऑफ द इंडियन सबकॉन्टिनेंट’ पुस्तक के सह-लेखक भी हैं।

000

प्रतिनिधिमंडल को पीटीआर काफी भाया है। पक्षियों की 60 प्रजातियां देखने को मिली हैं। प्रतिनिधिमंडल का भ्रमण पीटीआर को नई पहचान दिलाएगा।- नवीन खंडेलवाल, प्रभागीय वनाधिकारी, पीटीआर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button