बदायूं

मानव धर्म अपनाने से ही आएगा रामराज : पंकज

Connect News 24

Ramraj will come only by adopting human religion: Pankaj

इस्मामनगर के डकनगला में प्रवचन करते पंकज जी महाराज। संवाद

इस्लामनगर। जयगुरुदेव आध्यात्मिक संस्था के अध्यक्ष पंकज महाराज ने कहा कि यदि रामराज लाना है, तो मानव धर्म अपनाना होगा। रामराज कोई कानून बनाने से नहीं आने वाला। लाठी-डंडे चलाने से भी नहीं आएगा। रामराज तभी आएगा जब विचार बदलेंगे और विचार तभी बदलेंगे जब हमारा खान-पान शुद्ध होगा।

बृहस्पतिवार को यहां सत्संग में महाराज ने कहा कि इस जड़ संसार में मन की इच्छाओं को पूरा करने के लिए मनुष्य दिन-रात भाग-दौड़ करता हैं, जबकि यह कभी पूरी होने वाली नहीं हैं। गुरु पर भरोसा और विश्वास करें। निस्वार्थ भाव से सत्गुरु से प्रेम करें। उनके आदेश-अनुशासन में रहना सीखें।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्यारे बेटे को बाप से मांगने की जरूरत नहीं पड़ती, उसी प्रकार गुरु के प्यारों को आवश्यकता की सब चीजें मिलती रहती हैं। इस अवसर पर उपदेश सिंह, श्यामवीर, अशोक कुमार, डम्बरसिंह, वीरेश यादव, सुरेश यादव आदि उपस्थित रहे।

इस्मामनगर के डकनगला में प्रवचन करते पंकज जी महाराज। संवाद

इस्मामनगर के डकनगला में प्रवचन करते पंकज जी महाराज। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button