Pilibhit News: ललौरीखेड़ा ब्लाॅक विजेता और पूरनपुर उपविजेता
-गांधी स्टेडियम में आयोजित हुई दो दिवसीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता
-पूरनपुर के राहुल, ललौरीखेड़ा के नीतेश, बिलसंडा के संजीव व्यक्तिगत चैंपियन बने
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में दो दिवसीय बेसिक की खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को समाप्त हो गई। प्रतियाेगिता में ललौरीखड़ा ब्लाॅक विजेता तो पूरनपुर ब्लाॅक उपविजेता घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि एसपी अतुल शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्राॅफी व मेडल देकर सम्मानित किया। प्राथमिक बालक वर्ग में पूरनपुर के राहुल, जूनियर बालक में ललौरीखेड़ा के नीतेश और बिलसंडा के संजीव को व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में जनपद के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को मंडलस्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान बेसिक के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आदित्य गंगवार, प्रखर मिश्रा, नरेंद्र मौर्य, विक्रम पाल, सुरेंद्र सिंह, बीनू गंगवार, सृष्टि जैसवार, अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।