बदायूं

Budaun News: सड़क हादसों में राजमिस्त्री समेत तीन लोगों की मौत

Connect News 24

Three people including mason died in road accidents

मृतका जगवती का फाइल फोटो- एक्सीडेंट वाली खबर के साथ

बदायूं। जिले में 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में एक राजमिस्त्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। राजमिस्त्री उसहैत थाना क्षेत्र के गांव अटेना का रहने वाले थे। वह बृहस्पतिवार रात काम खत्म करके बाइक से घर लौट रहे थे, तभी किसी वाहन की चपेट में आ गए। उधर, फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में परमानंदपुर गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय अफसर की जान चली गई। उघैती थाना क्षेत्र में हुए हादसे में जगवती की मौत हो गई।

उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव अटेना पुख्ता निवासी जवाहर (35) राजमिस्त्री थे। वह इस समय बीहट गांव में मकान का निर्माण कर रहे थे। जवाहर बृहस्पतिवार शाम काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। गांव के नजदीक पहुंचे तभी उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

फैजगंज बेहटा/ओरछी। कस्बा फैजगंज बेहटा के वार्ड नंबर सात निवासी अफसर (45) बृहस्पतिवार को बाइक से चंदौसी गए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटते वक्त मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव परमानंदपुर के नजदीक उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से अफसर के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें इलाज के लिए चंदौसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिल्सी। उघैती थाना क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी जगवती (53) पत्नी धर्मपाल बृहस्पतिवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह अपने घर के सामने खड़ी थीं, तभी बाइक की चपेट में आ गईं। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। परिवार वाले जगवती को इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

मृतका जगवती का फाइल फोटो- एक्सीडेंट वाली खबर के साथ

मृतका जगवती का फाइल फोटो- एक्सीडेंट वाली खबर के साथ

मृतका जगवती का फाइल फोटो- एक्सीडेंट वाली खबर के साथ

मृतका जगवती का फाइल फोटो- एक्सीडेंट वाली खबर के साथ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button