पीलीभीत

Pilibhit News: जानलेवा हमला करने पर सात सगे भाइयों समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट

Connect News 24

कॉलेज से लौट रहे प्रधान के पुत्र पर किया था हमला

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। कॉलेज से साथियों के साथ बाइक से घर लौट रहे ग्राम पंचायत सिमरा ताल्लुके घुंघचाई के प्रधान के पुत्र गौरव यादव को रंजिशन रास्ते में घेरकर सिर पर तलवार से प्रहार कर घायल कर दिया गया। घुंघचाई पुलिस ने छात्र की ओर से सात सगे भाइयों और चार अन्य के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव कबीरपुर कसगंजा में पिछले दिनाें लगे रामलीला मेले में गांव सिमरा ताल्लुके घुंघचाई के प्रधान महेश यादव के पुत्र गौरव यादव का गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी गोरा और उसके साथियों से विवाद हो गया था। गौरव बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है।

इसी रंजिश के चलते छह दिसंबर को कॉलेज से साथियों के साथ बाइक से घर लौटते समय हमलावरों ने गौरव को घेर लिया। जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर तलवार मार दी।

घुंघचाई पुलिस ने गौरव यादव की तरफ से गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी गोरा, उसके भाई काशिम, हाशिम, करन, राशिद, अर्जुन, नाबिर और चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button