पीलीभीत
Pilibhit News: दहेज न देने पर मारपीट का आरोप
पूरनपुर। मोहल्ला रजागंज देहात निवासी मोहम्मद इस्लाम की पत्नी मोसिस बानो ने सास, ननद, ननदोई पर दहेज की खातिर कमरे में बंद कर पिटाई करने, पति के विरोध पर उससे भी मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई।
मोसिस बानो ने बताया कि छह महीने पहले उसकी शादी मोहम्मद इस्लाम के साथ हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज में एलसीडी, कूलर और 50 हजार रुपये की मांग का जाने लगी। बाद में मांग पूरी नहीं होने पर उससे मारपीट की गई। संवाद