पीलीभीत

Pilibhit News: कटवारा में ग्राम समाज की 20 एकड़ जमीन खाली कराई गई

Connect News 24

20 acres of village community land was vacated in Katwara.

कटवारा गांव में जमीन को कब्जामुक्त कराने को चलते ट्रैंक्टर । स्रोत – राजस्व टीम

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर बोई जा रही फसलों के मामले में शिकायतों के बाद एसडीएम कलीनगर सख्त हुए। टीम गठित कर शुक्रवार को 20 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। खाली कराईं जमीन को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दिया गया है।

कलीनगर तहसील के कटवारा गांव में ग्राम समाज की 35 एकड़ जमीन पर क्षेत्र के कई लोगों ने लंबा समय से कब्जा कर रखा है। जमीन पर गन्ने, गेहूं समेत अन्य फसलों की बोआई की जा रही थी। इसको लेकर गांव के कुछ लोगों ने तहसील प्रशासन से शिकायत की थी।

प्रशासन की सख्ती के बाद पूर्व में जमीन पर फसल की बुआई बंद कर दी गई, लेकिन ग्रामीणों ने कब्जा नहीं छोड़ा। हाल ही में शिकायत के बाद एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद कानूनगो बृजेंद्र सिंह राणा और क्षेत्रीय लेखपाल देवेश यादव से मामले की रिपोर्ट तलब की।

शुक्रवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर जमीन को कब्जामुक्त करने की कार्रवाई शुरू की। क्षेत्रीय लेखपाल देवेश यादव ने बताया कि क्षेत्र के ही बलविंदर, संतोष दीक्षित और सट्टे लाल समेत अन्य लोगों ने जमीन पर कब्जा कर रखा था। एसडीएम के निर्देश पर 20 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है।

000

राजस्व टीम को मौके पर भेज कर 20 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है। जमीन को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दिया गया है।

– आशुतोष गुप्ता, एसडीएम कलीनगर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button