रामपुर

इश्क में सब कुर्बान: 20 वर्षीय युवक के साथ पांच बच्चों की मां फरार, रोत हुए थाने पहुंचकर पति ने लगाई गुहार

Connect News 24

Mother of five children absconding with twenty year old youth in Rampur

महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



टांडा थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विवाहिता को इश्क का खुमार चढ़ा तो अपने 20 वर्षीय प्रेमी के साथ गायब हो गई। विवाहिता के पति एवं पांच बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल हो चुका है। पति ने मुकदमा दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दे दी है।

जानकारी के अनुसार, टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। लगभग 15 साल पहले उसकी शादी हुई थी। महिला के पांच बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय महिला का एक 20 साल के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विवाहित अपने पांचो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह पति एवं बच्चों ने विवाहिता को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आस-पड़ोस एवं गांव में विवाहित को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 

इस दौरान परिजनों ने विवाहिता के मायके एवं अन्य रिश्तेदारों से भी संपर्क साधा, लेकिन कोई उसके बारे में जानकारी नहीं दे सका। दो दिन से पति तलाश में लगा हुआ है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। वहीं, विवाहिता के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो है। सोमवार को थाना टांडा पहुंचे विवाहिता के पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button