शाहजहांपुर के थाने में तेज धमाका: मालखाने में सामान गिनने के दौरान हुई घटना, सिपाही सहित तीन घायल

घटना में सिपाही समेत तीन घायल
– फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार थाने में सोमवार को मालखाने का सामान गिनने के समय किसी चीज में तेज धमाका हो गया, जिससे एक सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। धमाका कैसे और किस चीज में हुआ है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कारण पता करने के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है।
खुटार थाने में तैनात हेड मोहर्रिर शेषनाथ शर्मा का तबादला हो गया है। नए हेड मोहर्रिर सुरेश बाबू आए हैं। सोमवार को शेषनाथ शर्मा चार्ज देने के लिए सुरेश बाबू को मालखाने के सामान की गिनती करा रहे थे। रिटायर्ड हेड मुहर्रिर जसपाल, सिपाही शैलेंद्र सिंह, चौकीदार लतीफ उनका सहयोग करा रहे थे।
ये भी पढ़ें- सुरक्षा में बड़ी लापरवाही: शाहजहांपुर में सीएम योगी के कार्यक्रम स्थल पर कूलर में लगी आग, मची अफरातफरी

