मनोरंजन

मधु मंटेना-इरा त्रिवेदी की शादी: मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुए थे आमिर खान-ऋतिक रोशन

Connect News 24

Madhu Mantena Ira Mehendi Ceremony: बॉलीवुड में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है. लव बर्ड्स को ये सीजन शादी के लिए खासा पसंद आ रहा है. इस लिस्ट में मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी का नाम भी शामिल होने वाला है. आज मशहूर प्रोड्यूसर मधु मंटेना की शादी है. मधु की इरा से शादी है. दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन्स हो चुके हैं. मसाबा गुप्ता के एक्स हसबैंड मधु 9 साल छोटी इरा को अपनी जीवन संगिनी बनाने वाले हैं. मधु और इरा के कल हुए मेंहदी फंक्शन में कई सेलिब्रिटी ने शिरकत की. जिसमें ऋतिक रोशन से आमिर खान तक शामिल हुए. सोशल मीडिया पर कपल के साथ गेस्ट्स की भी वीडियोज वायरल हो रही हैं.

मेहंदी फंक्शन में इस लुक में नजर आया कपल
मधु और इरा अपने मेहंदी फंक्शन में खास लुक में नजर आए. मधु ने इस दौरान स्टाइलिश बंद गले का ऑफ व्हाइट कुर्ता पहना हुआ था तो वहीं इरा इस खास मौके पर ऑफ व्हाइट और डार्क पिंक मैचिंग आउटफिट में नजर आईं. दोनों का लुक सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ.


सेलेब्स का लगा तांता
इस प्री-वेडिंग फंक्शन की शान बढ़ाने कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे हुए थे. जिसमें पत्नी पत्रलेखा के साथ राजकुमार, अपनी पत्नी के साथ अब्बास टायरवाला, पत्नी के साथ ही सुनील लुल्ला और ऋतिक रोशन ने इस फंक्शन की शान बढ़ाई. बता दें कि आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म गजनी के प्रोड्यूसर भी मधु मंटेना थे.




योगा इंस्ट्रक्टर हैं इरा
मधु और इरा एक-दूसरे के लंबे समय से दोस्त हैं. खबरों की मानें तो इस शादी में मधु और इरा के खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे. शादी के बाद दोनों एक ग्रांड रिसेप्शन का भी आयोजन  करेंगे. फिलहाल मधु अपनी शादी के साथ ही रामायण फिल्म को लेकर भी खासा चर्चाओं में हैं. इरा एक योगा इंस्ट्रक्टर हैं.

मसाबा से हुई थी मधु की पहली शादी
बता दें कि 2015 में मधु ने पहली शादी मसाबा गुप्ता से की थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला और 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया. मसाबा से पहले मधु मंटेना का नंदना सेन के साथ रिलेशनशिप रह चुका है.

यह भी पढ़ें: Watch: फैंस की भीड़ में बुरी तरह फंसी Rashmika Mandanna, बॉडीगार्ड्स को आना पड़ा एक्ट्रेस को बचाने

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button