मनोरंजन

राखी सावंत के आरोपों पर आदिल खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘अब सब बताऊंगा… ‘

Connect News 24

Adil Khan On Rakhi Sawant Allegation:  बी टाउन की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. राखी के एक्स पति आदिल खान जेल से बाहर आ गए हैं. आदिल खान ने बताया कि अब जल्द ही वह राखी के बारे में सब सच बताएंगे. आदिल ने राखी को खूब खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि हम दुनिया को पूरी कहानी बताएंगे. 

राखी सावंत के आरोपों पर आदिल खान ने तोड़ी चुप्पी

बता दें कि राखी सांवत ने सोशल मीडिया पर अचानक अपनी शादी के बारे में बताकर सबको हैरान कर दिया था. आदिल और राखी की शादी काफी चर्चा में आ गई थी. लेकिन जल्द ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई. शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में अनबन शुरु हो गई. इसके बाद राखी ने आदिल पर काफी गंभीर आरोप लगाए. राखी ने आदिल खान पर केस भी दर्ज कराया था.

बोले- ‘जेल से बाहर आ गया हूं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अब सब बताऊंगा… ‘ 

अब जाकर आदिल खान जेल से बाहर आ गए हैं. उन्होंने मीडिया के सवालों पर कहा कि अब मै जल्द ही राखी और जो भी लोग उसके साथ थे उन सबकी पोल खोलूंगा. आदिल खान ने ये भी कहा कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है. मै काफी बाद जेल से बाहर आया हूं. आज या कल में मै जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करुंगा और सभी सवालों के जवाब दूंगा. मै अपनी साइड की पूरी स्टोरी लोगों के सामने लाऊंगा. 

एक्ट्रेस राखी सावंत ने ये बताया था कि उन्होंने आदिल खान से 29 मई 2022 को निकाह किया था और तब से आदिल हमेशा उन्हें मारता था. यहां तक कि आदिल ने राखी से डेढ़ करोड़ रुपये भी लिए थे. राखी ने आदिल पर एक्ट्रेस के अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था. 

 

यह भी पढ़ें: Anupama Spoiler: पाखी को थप्पड़ मारने की वजह से क्या अधिक को बख्शेगी अनुपमा, शो में दिखेगा भरपूर ड्रामा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button