Schools

आज शाम तक जारी हो सकते हैं नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

Connect News 24

NEET UG Admit Card 2023 Soon: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2023 (NEET UG 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. इससे पहले एनटीए ने सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी. जिसके बाद से उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है. एडमिट कार्ड जारी करने के बाद उम्मीदवार उसे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे. उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज शाम तक जारी कर दिए जाएंगे. NEET UG Exam 2023 का आयोजन 7 मई 2023 को किया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5.20 बजे तक चलेगी.  इस परीक्षा के लिए देश भर के 499 शहरों में केंद्र बनाए गए हैं. जबकि भारत के बाहर 14 शहरों में विभिन्न केंद्रों बनाए गए हैं. जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन व अन्य कोई भी इलेक्ट्रानिक गैजेट ले जाना वर्जित है.

नीट यूजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू हुई थी. आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2023 तक चली थी. जबकि एप्लीकेशन में करेक्शन के लिए कैंडिडेट को समय दिया गया था. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

NEET UG Admit Card 2023: इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर दिए गए NEET UG Admit Card डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर आदि विवरण दर्ज करें.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें.
  • स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- ​Indian Railway Jobs 2023: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका! इस दिन से पहले करना होगा अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button