शाहजहाँपुर

अफेयर: पड़ोसी के प्यार में पागल हुई दो बच्चों की मां, साथ जान देने का वादा कर खाया जहर, प्रेमी ने दे दिया धोखा

Connect News 24

Woman consumed poison after promising to give up her life in Shahjahanpur lover betrayed her

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमजाल में फंसी शादीशुदा महिला ने पड़ोसी युवक से साथ मरने का वादा कराकर जहर की गोलियां खा लीं और उसकी मौत हो गई। जबकि युवक ने धोखा दे दिया, मरने से पहले उसे देखकर महिला ने इस पर अफसोस भी जताया।

यह मामला थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तहबरगंज मिश्रीपुर का है। सदर बाजार क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली 35 वर्षीय मुस्कान ने अमन राठौर से प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बच्चे भी हुए, मगर कुछ समय पहले महिला का एक अन्य युवक से प्रेमप्रसंग हो गया। 

दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई तो परिजन ने आपत्ति की। इसके बाद मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। पति के अनुसार, वह पत्नी को लेकर पंजाब चला गया। डेढ़ महीने रुकने के बाद घर लौट आया। बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे महिला छत पर जाकर लेट गई। 

पति उसे नीचे लेकर आया, लेकिन कुछ देर के बाद फिर छत पर चली गई। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी करते समय मकान के बाहर प्रेमी को टहलते हुए देखकर कहा कि तुमने धोखा दिया। इतना सुनने के बाद जहर खाने का संदेह होने पर पति ने पुलिस को सूचना दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button