बरेली

Bareilly News: जगतपुर में किसने भड़काया माहौल, पुलिस ने शुरू की जांच, खुराफातियों पर होगी कार्रवाई

Connect News 24

Police started investigation in the case of stopping the procession in Bareilly

जगतपुर में आमने-सामने आ गए थे दो पक्षों के लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान रास्ते के विवाद की वजह से जगतपुर में हुई तनातनी समय रहते दूर कर ली गई। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के खुराफातियों को चिह्नित किया जा रहा है। इन पर कार्रवाई की जा सकती है।

बुधवार रात 9:30 बजे जगतपुर से अंजुमनों का जुलूस निकाला जा रहा था। अंजुमनें सैलानी की ओर मोड़ी गईं तो दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। रात भर गहमा-गहमी का माहौल रहा। जिलेभर की पुलिस जुटी रही। दोनों पक्ष जिद पर अड़े थे और एक-दूसरे की बात को गलत बता रहे थे। हालांकि अंजुमनें शाहदाना होकर निकाल दी गईं थीं।

ये भी पढ़ें- UP News: अतीक की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू बमबाज के बारे में मिले सुराग, अशरफ के साले सद्दाम ने उगले कई राज

अब इस बात की जांच की जा रही है कि विवाद कैसे शुरू हुआ और किसने माहौल भड़काने की कोशिश की। सीओ थर्ड आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति कायम है। पुलिस बल भी हटा लिया गया है। माहौल भड़काने वालों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button