World Heart Day: गलत खानपान और धूम्रपान से करें तौबा… क्योंकि ये दिल का मामला है; बरतें सावधानी

विश्व हृदय दिवस 2023
– फोटो : Istock
विस्तार
हृदय रोगों के लिए जिम्मेदार हमारी अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खानपान और धूम्रपान है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं भी हृदय रोगों को जन्म देती हैं। इससे बचने के लिए चिकित्सक मोटापा और धूम्रपान से दूर रहने की सलाह देते हैं और हर रोज 30 मिनट व्यायाम व समय-समय पर जांच कराने को जरूरी बताते हैं।
हृदय रोग विशेषज्ञ के मुताबिक असुरक्षित खानपान से शरीर कमजोर हो रहा है और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। इससे अचानक हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज होने से दिल का दौरा पड़ता है। समय पर इलाज न मिला तो जान जा सकती है। ‘सडेन डेथ’ की यही वजह है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए शारीरिक गतिविधि बढ़ाने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- UP: पूर्व राज्यमंत्री की बेटी से इश्क, कुख्यात अपराधी श्रीप्रकाश की तरह प्रेमिका के चक्कर में फंसा सद्दाम
खानपान की शुद्धता पर ध्यान देने से काफी हद तक दिल के रोगों से बचाव संभव है। बढ़ते तनाव पर अंकुश न लगा तो अगले पांच साल में दो फीसदी लोग हृदय रोग की चपेट में आ सकते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक 40 वर्ष की आयु के बाद व्यक्ति को साल में एक बार हृदय की जांच करानी चाहिए। ताकि समय रहते बीमारी का पता चल सके।



