मनोरंजन

शादी के बाद अचानक दो टीनएजर की मॉम बन गईं दलजीत ने अब किया रिएक्ट, 3 बच्चे संभाल हुईं परेशान?

Connect News 24

Dalljiet Kaur Become 3 Children’s Mommy: दलजीत कौर ने UK बेस्ड बिजनेस मैन निखिल पटेल से ब्याह रचाया है. निखिल से शादी के बाद दलजीत कौर अब 3 बच्चों की मां बन चुकी हैं. शादी के बाद अचानक 1 से तीन बच्चों की जिम्मेदारी के बाद एक्ट्रेस ने अब इस पर अपना रिएक्शन दिया है.

विदेश में सेटल होकर तीन बच्चों की परवरिश कर रहीं

दलजीत शादी के बाद विदेश में सेटल हो गई हैं. वहां के तौर तरीके और बाकी चीजों को वे अपना रही हैं. इसी के साथ ही एक बेटा और दो बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी भी दलजीत ने अपने कंधों पर ले ली है. दलजीत का बेटा   उनके पहले पति शालीन भनोट से है. वहीं बाकी दो बेटियां उनके पति निखिल की हैं, जो उन्हें पहली शादी से हैं. ऐसे में शादी के बाद अचानक एक साथ तीन बच्चे हो जाना और उन्हें संभालने की जिम्मेदारी सर दर्द भी हो सकता है. लेकिन दलजीत कहती हैं कि वे  ये प्रॉसेस एंजॉय कर रही हैं. हालांकि वे ये भी कहती हैं कि वे खुद को कभी खुशी कभी गम की काजोल सा भी फील करती हैं.

कभी खुशी कभी गम की काजोल सा फील करती हैं दलजीत

शादी के बाद केन्या शिफ्ट होने वालीं दलजीत अपने छोटे से परिवार के साथ काफी खुश हैं. इसी के साथ ही आती है परिवार की जिम्मेदारी भी. ऐसे में वह तीनों बच्चों की परवरिश भी डट कर कर रही हैं. ईटाइम्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि विदेश में उनकी जिंदगी कैसी बीत रही है. दलजीत बताती हैं कि उनकी बेटियों का स्वभाव उनके लिए नया है.  ऐसे में उन्हें अच्छे से जानने के लिए वक्त लगा. उनकी लाइफ के अपने रूल्स हैं. वो सब जानते हैं लेकिन कुछ भी नहीं जानते हैं. वह बताती हैं  कि अरियाना उनके बेहद करीब है. वह इंडियन कल्चर से जुड़ी हुई है, वह हर किसी की संस्कृति का सम्मान करना जानती है.


दलजीत ने बताया दोस्तों के सामने कैसे रिएक्ट करने को कहती हैं बेटी

दलजीत ने कहा कि उनकी बेटी उन्हें इंस्ट्रक्शन देती हैं कि ‘जब उसके दोस्त आएं तो मैं वहां न आऊं. मैं फ्रेंड्स के सामने उसे हग नहीं कर सकती’. उन्होंने बताया- ‘मैं पंजाबी ओवर लाउड मॉम हूं, तो निखिल से सीख रही हूं. टीनएजर की मां होना थोड़ा मुश्किल होता है. ऐसे में कभी कभी लगता है जैसे में कभी खुशी कभी गम की काजोल हूं.’ दलजीत कहती हैं कि आगे का उन्हें फिलहाल कोई आइडिया नहीं है कि उन्हें क्या एक्सपेक्ट करना चाहिए क्या नहीं, लेकिन वे सारी लाइफ निखिल के साथ बिताना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें:  Anupamaa Spoiler Alert: समर की मौत से अनुपमा को लगेगा पहला झटका! क्या शुरू हो गया है गुरू मां का प्रकोप? 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button