रामपुर

Rampur: आजम खां के बरी होने के बाद हरकत में सपा पदाधिकारी, आज DM से मिला प्रतिनिधि मंडल

Connect News 24

Samajwadi party officials in action after Azam Khan acquittal delegation met rampur DM

रामपुर डीएम से मिला सपा प्रतिनिधमंडल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भड़काऊ भाषण में सपा नेता आजम खां के बरी होने के बाद सपा पदाधिकारी हरकत में आ गए हैं। एक ओर जहां सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सपा पदाधिकारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। आजम खां के बरी होने पर उन्होंने उनकी विधानसभा सदस्यता बहाल करने की मांग की थी। साथ ही जिस अधिकारी के दबाव में मुकदमा दर्ज कराया गया था उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

उधर, अखिलेश के आदेश पर शनिवार को सपा का एक सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रामपुर जिलाधिकारी रविंद्र मांदड से मिला। प्रतिनिधि मंडल में सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सांसद एसटी हसन, राज्य सभा सदस्य जावेद अली, विधायक महबूब अली, इकबाल महमूद और पिंकी यादव अन्य सपा नेता मुलाकात कर अपनी बात रखी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button