Schools

CBSE Board 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद इन वेबसाइट्स से कर सकेंगे चेक, पढ़ें अपडेट

Connect News 24

CBSE Board Result 2023 Websites: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नतीजे जल्द ही रिलीज किए जा सकते हैं. वे छात्र जिन्होंने इस साल की सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दी हो, वे रिलीज होने के बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. इस काम के लिए कुछ वेबसाइट्स हैं जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है. इनकी लिस्ट हम यहां आपसे साझा कर रहे हैं. अगर एक वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो या रिजल्ट देखने में समस्या हो तो आप दूसरी वेबसाइट पर जा सकते हैं. इनकी लिस्ट इस प्रकार है –

cbse.gov.in

results.cbse.nic.in

parikshasangam.cbse.gov.in

इतने छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 38 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया है. इन सभी को रिजल्ट की प्रतीक्षा है. ऐसा अनुमान है कि सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे.

वेबसाइट करते रहें चेक

सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट रिलीज के विषय में बोर्ड द्वारा कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है. इसलिए छात्रों से अनुरोध है कि वे ताजा जानकारियों के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. हालांकि ये कहा जा सकता है कि रिजल्ट जारी होने के पहले इसकी तारीख की घोषणा होगी कि नतीजे किस दिन आएंगे.

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • रिजल्ट रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी cbse.gov.in पर.
  • यहां होमपेज पर रिजल्ट का लिंक दिया होगा. आपको दसवीं और बारहवीं जिस क्लास का रिजल्ट देखना हो उसके लिंक पर क्लिक करें.
  • जैसे दसवीं के लिए CBSE 10th Result 2023 और बारहवीं के लिए CBSE 12th Result 2023.
  • इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको अपने लॉगिन डिटेल डालने होंगे.
  • रोल नंबर और डीओबी जैसे डिटेल डालें और एंटर कर दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं. ये भविष्य में काम आएगा.

यह भी पढ़ें: RBI में ऑफिसर पद पर निकली भर्ती, कल से करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button