अग्निवीर सेना भर्ती: फिजिकल टेस्ट 20 जुलाई से, कब किस जिले के अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे; जानिए जरूरी बातें

अग्निवीर सेना भर्ती
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अग्निवीर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा (सीईई) में पास होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 जुलाई से शुरू होगी। 21 जुलाई को बरेली के अभ्यर्थी मैदान पर दम आजमाएंगे। सोमवार को सेना भर्ती कार्यालय ने इसका कार्यक्रम जारी किया है।
एआरओ कर्नल अमित परब के मुताबिक 20 जुलाई से राजपूत रेजिमेंट सेंटर फतेहगढ़ में अग्निवीरों का फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें अग्निवीर सैनिक जनरल ड्यूटी, अग्निवीर सैनिक क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर सैनिक ट्रेड्समैन, अग्निवीर सैनिक तकनीकी अभ्यर्थियों की रैली होगी।
10 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
15 दिन चलने वाली रैली में ऑनलाइन संपन्न हुई लिखित परीक्षा पास करने वाले 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। 20 से 27 जुलाई तक आठ दिन में 12 जिलों के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा। 28 और 29 को ट्रेडसमैन, टेक्नीशियन, क्लर्क के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
अगले पांच दिन फिजिकल टेस्ट में पास हुए अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। जिलावार निर्धारित तिथि पर अभ्यर्थियों को रात एक बजे फतेहगढ़ (बरगदिया घाट) में रिपोर्ट करना होगा।



