मनोरंजन

ग्रीन काफ्तान के साथ ऐश्वर्या ने पहनी ग्लास हील्स, कान्स 2023 से सामने आया एक्ट्रेस का पहला लुक

Connect News 24

Cannes Film Festival 2023: दुनियाभर में मशहूर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो चुका है. इसमें हर साल की तरह इस बार भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की है. वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इस इवेंट में शामिल होने के लिए बेटी आराध्या के साथ फ्रांस पहुंच चुकी हैं. इस बीच कान्स से ऐश्वर्या का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं. इसके अलावा उनकी ग्लास हील्स ने सबका ध्यान खींच लिया है.

कान्स से सामने आया ऐश्वर्या राय का पहला लुक

ऐश्वर्या राय बच्चन के फैन पेज पर उनकी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ग्रीन काफ्तान ड्रेस में नजर आ रही हैं. खुले बाल और मेकअप से ऐश्वर्या राय ने अपने लुक को कम्प्लीट किया है. बताया जा रहा है कि इसी लुक में ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर रैंप वॉक करेंगी. ऐश्वर्या ने ट्रांसपेरेंट हाई हील्स पहनी है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है.

 


ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या बच्चन के साथ बुधवार को ही कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पहुंच गई थीं. कान्स में दोनों का जमकर स्वागत किया गया था. कान्स में शिरकत करने के लिए जाने के दौरान ऐश्वर्या और आराध्या मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. मालूम हो कि इससे पहले ऐश्वर्या कान्स 2022 में शामिल हो चुकी हैं.


इस फिल्म में नजर आईं ऐश्वर्या राय बच्चन

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) पिछली बार फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने तृषा कृष्णन और चियान विक्रम जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था. ये फिल्ममेकर मणि रत्नम की ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. कुछ दिनों पहले ही ये फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है.

यह भी पढ़ें-Cannes 2023: सारा अली खान ने विदेश में की इंडियन सिनेमा की जमकर तारीफ, कहा- ‘भारतीय होने पर गर्व है’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button