मनोरंजन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी अक्षरा की मौत? कैसे होगी अभिरा-अरमान की शादी?

Connect News 24

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: राजन शाही का ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी लीड रोल में हैं. दोनों अभिरा और अरमान का किरदार निभा रहे हैं. फैंस को दोनों की जोड़ी अच्छी लग रही है. उनकी लव स्टोरी अटेंशन ग्रैब कर रही है. आगे चलकर दोनों की शादी दिखाई जाएगी. ऐसे में फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि उनकी शादी कैसे होगी?

अक्षरा की वजह से होगी अभिरा-अरमान की शादी?
शो के एक प्रोमो में दिखाया गया कि अभिरा और अरमान शादी करके आते हैं. वहीं अरमान के घरवाले अभिरा से कहते हैं कि उसे अब घर में रहना होगा, क्योंकि इस घर की बहुएं घर के बाहर काम नहीं करतीं. वहीं ये देखकर रूही अभिरा से नफरत करने लगती है.

अक्षरा की होगी मौत?

बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, अब शो में रूही का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस प्रतीक्षा ने बताया- अभिरा और अरमान की लव स्टोरी अब शुरू होगी. हालांकि, अभिरा का रोडसाइड लवर युवराज उनकी जिंदगी में दिक्कतें लाएगा. और वो अक्षरा को मार देगा. अक्षरा एक रेपुटेड वकील है. वहीं अरमान उसकी इज्जत करता है. मरने से पहले अक्षरा अरमान से वादा लेगी. और इसी वादे की वजह से अरमान अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर अभिरा से शादी करेगा.

अभिरा से नफरत करेगी रूही

प्रतीक्षा ने ये भी बताया कि रूही कैसे अभिरा से नफरत करेगी. उन्होंने कहा कि अरमान जब अभिरा से शादी कर लेगा तो रूही उसके छोटे भाई रोहित से शादी कर लेगी. रूही अभिरा से नफरत करेगी, क्योंकि अभिरा ने अरमान को उससे छीन लिया है. और रुही को ये भी पता चल जाएगा कि अभिरा की मां अक्षरा है, जिसकी वजह से उसकी मां आरोही की मौत हुई थी.

 

ये भी पढ़ें- ‘उसके खुद के कर्म हैं…’, Bigg Boss OTT 2 फेम अविनाश सचदेव ने एल्विश यादव के बारे में क्या-क्या कह दिया…पढ़ें खुद 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button