मनोरंजन

दिव्या भारती की वजह से बनी ‘मोहरा’ में अक्षय-रवीना की जोड़ी, जानें क्या थी वजह

Connect News 24

Raveena Tandon Was Not First Choice In Mohra: साल 1994 में आई फिल्म ‘मोहरा’ में रवीना टंडन और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जोड़ी ने धमाल मचाकर रख दिया था. दर्शकों (Viewers) ने इस मूवी के साथ अक्षय और रवीना को अपना अपार प्यार देने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इस मूवी के बाद से अक्षय कुमार और रवीना टंडन के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी. हालांकि इस जोड़ी को पसंद करने वाले बहुत कम ही फैंस ये बात जानते होंगे कि ‘मोहरा (Mohra)’ के डायरेक्टर राजीव राय (Rajiv Rai) इस मूवी में रवीना टंडन (Raveena Tandon) को नहीं कास्ट करना चाहते थे.

इस एक्ट्रेस के साथ बना रहे थे फिल्म

‘मोहरा’ के डायरेक्टर राजीव राय ने फिल्म के लिए सबसे पहले उस दौर की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली दिव्या भारती को कास्ट किया था. दिव्या भारती ने फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी की थी, लेकिन अचानक से हुई उनकी डेथ ने सब बदल दिया. अगर दिव्या भारती जिन्दा रहती तो ‘मोहरा’ में दर्शक उन्हें ही ‘रोमा’ के रोल में देखते.

फिल्म में हुई रवीना टंडन की एंट्री

दिव्या भारती ((Divya Bharti) की डेथ के बाद ‘मोहरा (Mohra)’ की शूटिंग रुक गई. इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर (Director) राजीव राय ने फिल्म में रवीना टंडन (Raveena Tandon) को ‘रोमा’ के रोल में कास्ट कर लिया. रवीना टंडन ने पूरी ईमानदारी के साथ फिल्म (Movie) में काम किया. मूवी की रिलीज के बाद रवीना टंडन रातों रात बहुत बड़ी स्टार (Star) बन गई, और इसी मूवी के बाद उनकी लाइफ में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की भी एंट्री हुई. कहा जा सकता है कि अगर दिव्या भारती अचानक से इस दुनिया को अलविदा न कहती तो शायद रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी बन ही न पाती.

अगर ये एक्टर हां कह देता तो अमिताभ नहीं बन पाते ‘शोले’ का हिस्सा, जानें कौन हैं वो कलाकार?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button