मनोरंजन

रणबीर कपूर की ट्रोलिंग के बीच आलिया भट्ट ने की पति की तारीफ, फोटो शेयर कर बताया ‘हैप्पी प्लेस’

Connect News 24

Alia Bhatt Praised Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट ने हाल ही में ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में डेब्यू किया है. इससे पहले उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. वहीं इन दिनों उनके पति रणबीर कपूर को काफी ट्रोल किया जा रहा है. इस बीच अब आलिया ने रणबीर की तारीफ की है.

दरअसल आलिया भट्ट ने हाल ही में वोग को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि रणबीर को उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है. यही वजह है कि वे न्यूड शेड्स लगाती हैं. इससे पहले आलिया ने ये भी बताया था कि रणबीर आलिया को अपने सामने ऊंची आवाज में बात नहीं करने देते.

‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के जरिए दिए फैंस के सवालों के जवाब
रणबीर कपूर के बारे में ये सब सुनकर फैंस उन्हे काफी ट्रोल करने लगे और उनका कंपैरिजन कबीर सिंह से किया जा रहा है. इसी बीच अब आलिया भट्ट ने अपने पति की तारीफ की है. दरअसल आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन चलाया. इस दौरान फैंस ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सवाल किए. 

आलिया ने ऐसे की रणबीर कपूर तारीफ
सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि रणबीर कपूर के बारे में सबसे अच्छी चीज क्या है. इसपर आलिया ने रणबीर के साथ अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की. इस तस्वीर में आलिया रणबीर को गले लगाए हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं रणबीर उनका माथा चूमते नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ आलिया ने लिखा- ‘वो मेरा हैप्पी प्लेस है क्योंकि मैं उसके साथ सच्ची हो सकती हूं. ‘

राहा को लेकर दिया ये जवाब!
इसके अलावा एक फैन ने उनसे ये भी पूछा कि वे काम के साथ अपनी बेटी राहा का ख्याल कैसे रख रही हैं. इस सवाल पर आलिया ने कहा-‘पैरेंटिंग एक लाइफ लॉन्ग रोल है.. मुझे नहीं लगता कि आपके पास कभी भी सभी जवाब हो सकते हैं या आप परफेक्ट हो सकते हैं.. मैं बस हर दिन को प्यार और सिर्फ प्यार के साथ जीने की कोशिश करती हूं.. क्योंकि बहुत सारा प्यार से ज्यादा ऐसी कोई चीज नहीं है.’

ये भी पढ़ें: शूटिंग के बीच कैसे राहा का ख्याल रख पाती हैं आलिया भट्ट? बोलीं- ‘आप कभी परफेक्ट नहीं हो सकते…’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button