मनोरंजन

मेट गाला से आलिया भट्ट को पहले भी मिला न्योता, फैशन डिजाइनर ने बताया क्यों एक्ट्रेस ने किया मना

Connect News 24

Prabal Gurung On Alia Bhatt: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस की बात की जाए तो उसमें आलिया भट्ट का नाम जरूर शामिल होगा. अपनी कमाल एक्टिंग के लिए आलिया काफी जानी जाती हैं. मौजूदा समय में मशहूर फैशन इवेंट मेटा गाला में शिरकत कर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इस बीच मेटा गाला में आलिया भट्ट के फैशन डिजाइनर रहे प्रबल गुरुंग ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने कई साल पहले आलिया को मेटा गाला के लिए न्योता दिया था, लेकिन एक्ट्रेस ने तब मना कर दिया. 

प्रबल गुरुंग ने आलिया को लेकर कही ये बात 

मेट गाना फैशन इवेंट 2023 के बाद इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया भट्ट की कई तस्वीरों को शेयर किया है. इन फोटो में आलिया वही व्हाइट कलर की आउटफीट में नजर आ रही हैं, जिसे गुरुंग ने डिजाइन किया है. इस पोशाक को पहन आलिया भट्ट ने मेटा गाला के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया और अपने स्टाइलिस लुक से हर किसी का दिल जीता. इन फोटो के कैप्शन में प्रबल गुरुंग ने लंबा चौढ़ा नोट लिखा है,

जिसमें प्रबल ने आलिया को लेकर बड़ी बात कही है. प्रबल के मुताबिक- ‘मुंबई में मेरे प्यारे दोस्त करण जौहर के 40वें जन्मदिन के मौके पर मैं आलिया भट्ट से पहली बार मिला था. मेरे भाई प्रवेश गुरुंग उस समय करण के साथ एक फिल्म तैयार कर रहे थे. पहली मुलाकात में मैं समझ गया कि आलिया काफी टैलेंटेड हैं. एक बाद एक हिट फिल्म देकर आलिया ने हमें और सब को काफी रोमांचित कर दिया.’ 


आलिया को पहले मिला था मेट गाला का ऑफर

अपनी बात को जारी रखते हुए प्रबल गुरुंग ने बताया कि- आलिया एक उम्दा कलाकार होने के साथ-साथ कमाल की दोस्त भी हैं. हमने मेट गाला को लेकर काफी समय बात भी की, मैंने उन्हें इसमें शामिल होने के लिए भी कहा लेकिन उन्होंने बड़े ही सरल तरीके से कहा कि अभी सही समय का इतंजार करते हैं. इस लेख के आगे में प्रबल गुरुंग ने ये भी बताया है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मेटा गाला ड्रेस में 1 लाख से ज्यादा मोतियों की कड़ाई हाथ से की गई थी. 

यह भी पढ़ें- Om Prakash: कभी स्पॉट ब्वॉय थे ऋतिक के नाना, ‘आपकी कसम’ से करियर को दी थी नई उड़ान


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button