बदायूं
अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, सबके सामने भरा मांग में सिंदूर, फिर गूंजने लगे बधाई गीत

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। प्रेमिका के बुलाने पर घर पहुंचे प्रेमी ने सबके सामने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। जिस घर में सबकुछ सामान्य था, अचानक वहां बधाई गीत गूंजने लगे। आस पड़ोस के लोग हैरान रह गए, जब उन्हें पूरे मामले का पता चला तो वो भी खुशी में शरीक हो गए। लड़की के परिजनों ने प्रेमी युगल की शादी करा दी। इसके बाद दोनों को हंसी-खुशी विदा कर दिया गया।